दिल्ली तक पहुंचा, तेलंगाना में भी मिला पॉजिटिव केस
1 min read- भारत की राजधानी में कोरोना ने अपनी दस्तक दे दी है। इसके दो नए मामले सामने आए हैं। राजधानी दिल्ली में कोरोना का पहला मामला है। दूसरा केस तेलंगाना से सामने आया है। बताया गया कि ये दोनों ही मरीज विदेश से लौटे हैं।
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। इसके अलावा तेलंगाना के भी एक शख्स को कोरोना से पीड़ित पाया गया है। बताया गया कि दिल्ली में जिस मरीज को कोरोना से पीड़ित पाया गया है, वह इटली से आया था। दूसरा शख्स दुबई से आया है। बता दें कि इससे पहले केरल में कोरोना वायरस के 3 पीड़ित सामने आए थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया कि नए मामले सामने आने के बाद मरीजों पर बारीक नजर रखी जा रही है। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर है। इससे पहले चीन से लाए गए भारतीय नागरिकों को मानसेर सेंटर में रखा गया है, जहां उनकी निगरानी की जा रही है। इन लोगों से किसी को भी मिलने की अनुमति नहीं है। वहीं, विदेश से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा “अभी भारत में तीन पॉजिटिव मामले कोरोना से आए थे। वह चीन से आए थे। केरल में एडमिट हुए थे। तीनों ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसके अलावा आज दो नए पॉजिटिव मामले एक दिल्ली और एक केस तेलंगाना में सामने आया। इनकी ट्रैवल हिस्ट्री है। एक इटली और एक दुबई से आए हैं। अब तक भारत में कुल पॉजिटिव मामले पांच हो गई है।” उन्होंने यह भी कहा “21 बड़े एयरपोर्ट्स पर जांच की जा रही है। इसके अलावा 12 बड़े और 65 छोटे सी पोर्ट्स पर जांच जारी है। एयरपोर्ट्स पर पांच लाख 57 हजार 431 की जांच हुई है।”
अभी तक कोरोना से नहीं गई भारत में किसी की जान
हाल में जापान से ‘डायमंड प्रिंसेज’ क्रूज से भारत के 119 नागरिकों को रेस्क्यू किया गया था। इन सभी लोगों को भारत लाने के बाद सीधे मानेसर सेंटर ले जाया गया है, जहां इन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। आपको बताते चलें कि तमाम उपायों के चलते भारत में अभी तक कोरोना के चलते किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई है। आपको बता दें कि इससे पहले केरल में कोरोना के तीन मामले सामने आए हैं। हालांकि, इन तीनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इन सभी को डॉक्टरों की टीम की निगरानी में रखा गया है।