Mon. May 13th, 2024

2020 में भारतवासियो को महंगाई का झटका

1 min read
  • नए साल 2020 की पहली तारीख पर भारत सरकार ने रेल किराया महंगा कर दिया है, इसके अलावा बिना सब्सिडी वाली रसोई गैस भी महीने में लगातार पांचवी बार महंगी हो गई है| एक नजर डालते हैं भारत में एक जनवरी 2020 से महंगी और सस्ती हुई सेवा और उत्पाद पर|

रेल का भाड़ा महंगा
भारतीय रेल ने यात्री ट्रेन के हर श्रेणी के किराये में बढ़ोतरी कर दी है| चाहे आप सामान्य श्रेणी में सफर कर रहे हों या फिर वातानुकूलित श्रेणी में, सफर महंगा होने वाला है| रेल किराये में प्रति किलोमीटर एक से लेकर चार पैसे तक की वृद्धि की गई है| बढ़े किराये का असर लंबी दूरी की यात्रा करने वालों पर ज्यादा पड़ेगा|हालांकि उपनगरीय सेवा के किरायों में कोई बदलाव नहीं हुआ है|

रसोई गैस की कीमते बढ़ी
नए साल पर रसोई गैस भी महंगी हो गई है| बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है| बिना सब्सिडी वाले 14 किलो और बिना सब्सिडी वाले 19 किलो के एलपीजी सिलिंडर की कीमतें बढ़ गई हैं| अगस्त से अब तक बिना सब्सिडी वाला सिलिंडर 140 रुपये तक महंगा हो गया है| दिल्ली में अब 14 किलो के सिलिंडर के लिए 714 रुपये चुकाने होंगे| बिना सब्सिडी के 19 किलो वाले सिलिंडर का दाम दिल्ली में अब 1241 रुपये हो गया|

पेट्रोल-डीजल की कीमतें उछली
दिसंबर 2019 में पेट्रोल और डीजल के दामों में तेजी ही रहा| दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 75 रुपये के पार है तो वहीं डीजल 67.96 रुपये प्रति लीटर के पार है| पेट्रोल आखिरी बार 16 दिसंबर को सस्ता हुआ था| उसके बाद कीमत या तो बढ़ी है या स्थिर रही है|

कारें हुई महंगी
कई कार कंपनियों ने अपनी कारें ऊंची लागत की वजह से महंगी कर दी हैं| मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, टोयोटा जैसी कंपनियों की गाड़ियां 1 जनवरी से महंगी हो गई हैं|

फास्टैग अनिवार्य
15 जनवरी से राष्ट्रीय राज्यमार्गों पर पड़ने वाले टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य हो रहा है| फास्टैग वाले लेन से बिना चिप लगी गाड़ियों पर जुर्माना लगेगा| फास्टैग का मकसद टोल नाकों पर भीड़ कम और समय की बचत करना है|

एनईएफटी लेनदेन हुआ निशु्ल्क
कुछ उत्पाद और सेवा महंगी हुई है तो कुछ सेवा सस्ती भी हुईं हैं| बैंकों से किए जाने वाले नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) सेवा के लिए अब से कोई शुल्क नहीं देना होगा|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Double Categories Posts 1

Double Categories Posts 2

Posts Slider