Fri. Apr 26th, 2024

जापान तोक्यो में आपातकाल हटाने को तैयार

1 min read
  • तोक्यो। एक विशेष सरकारी पैनल के विशेषज्ञों ने तोक्यो और चार अन्य प्रान्तों में कोरोना वायरस आपातकाल हटाने की योजना को मंजूरी दे दी है। इसके बाद प्रधानमंत्री शिंजो आबे के लिए व्यवसायों को धीरे-धीरे फिर से शुरू करने की अनुमति देकर आपातकाल हटाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

अर्थव्यवस्था मंत्री यासुतोषी निशिमुरा ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार द्वारा गठित पैनल के विशेषज्ञों ने डेढ़ महीने से अधिक समय तक चले आपातकाल की स्थिति को समाप्त करने की योजना को मंजूरी दे दी है।

आबे को संसदीय समितियों से समर्थन मिलने के बाद सोमवार को आधिकारिक तौर पर आपातकाल की स्थिति की समाप्ति की घोषणा करनी है। निशिमुरा ने कहा कि आपातकाल हटाने का मतलब महामारी का अंत नहीं है।

उन्होंने कहा कि निवारक उपायों और अर्थव्यवस्था को संतुलित करते हुए संक्रमण के अगली संभावित पुनरावृत्तियों को कम करना लक्ष्य है। आबे ने सात अप्रैल को तोक्यो सहित जापान के कुछ हिस्सों में आपातकाल की घोषणा की थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Double Categories Posts 1

Double Categories Posts 2

Posts Slider