Sun. Apr 28th, 2024

कांग्रेस नेता पंकज पूनिया के खिलाफ नोएडा में मामला दर्ज

1 min read

ट्विटर पर ‘‘अभद्र एवं अशोभनीय’’ टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता पंकज पूनिया के खिलाफ उत्तर प्रदेश में नोएडा के थाना सेक्टर 39 में मामला दर्ज किया गया है। पूनिया को हरियाणा की करनाल पुलिस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।

  • नोएडा। अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर 39 में बुधवार देर रात शिकायत की कि कांग्रेस नेता पूनिया ने ट्विटर के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कथित रूप से ‘‘अभद्र एवं अशोभनीय’’ टिप्पणी की और धार्मिक भावनाओं को भड़काने का कथित प्रयास किया।

अपर आयुक्त ने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर 39 पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 295 ए, 505 और 500 तथा सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह हरियाणा के करनाल जिले की मधुबन पुलिस ने नोएडा पुलिस को सूचना दी कि उन्होंने पूनिया को गिरफ्तार कर लिया है।उन्होंने बताया कि पुलिस पूनिया को वारंट के माध्यम से गौतम बुद्ध नगर जिला लाने का प्रयास कर रही है।

उल्लेखनीय है कि करनाल में पुलिस ने हरियाणा से कांग्रेस नेता पूनिया को एक आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से ‘‘धार्मिक भावनाएं आहत करने’’ के आरोप में गिरफ्तार किया है। कथित आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर पूनिया के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज में भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पूनिया ने मंगलवार को अपने एक ट्वीट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए प्रवासी मजदूरों को ले जाने के लिए कांग्रेस द्वारा बसें चलाने के मामले में राजनीति करने का जिक्र किया था। यह ट्वीट अब हटा दिया गया है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Double Categories Posts 1

Double Categories Posts 2

Posts Slider