Mon. Apr 29th, 2024

‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ की घोषणा, 20 लाख करोड़ पैकेज का एलान

1 min read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के सभी वर्गों को, आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को, 20 लाख करोड़ रुपए का संबल मिलेगा, यह भारत को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में एक आधारभूत शुऊआत है। 20 लाख करोड़ रुपए का ये पैकेज, 2020 में देश की विकास यात्रा को, आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा।

  • नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट के बीच चौथी बार राष्ट्र के नाम संबोधन में ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ का ऐलान करते हुए कहा कि सरकार इसके लिए 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज ला रही है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार से अगले कुछ दिनों तक चरण-दर-चरण तरीके से पैकेज का विस्तृत ब्योरा देश के सामने रखेंगी। उन्होंने कहा कि 20 लाख करोड़ का यह आत्मनिर्भर भारत अभियान पैकेज देश की कुल जीडीपी का करीब-करीब 10% है।
    अर्थव्यवस्था को 20 लाख करोड़ का संबल

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘इन सबके जरिए देश के विभिन्न वर्गों को, आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को, 20 लाख करोड़ रुपए का संबल मिलेगा, सपोर्ट मिलेगा। 20 लाख करोड़ रुपए का ये पैकेज, 2020 में देश की विकास यात्रा को, आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए, इस पैकेज में Land, Labour, Liquidity और Laws, सभी पर बल दिया गया है।’

एसएसएमई पर जोर
PM ने कहा कि यह आर्थिक पैकेज हमारे कुटीर उद्योग, गृह उद्योग, हमारे लघु मंझोले उद्योग, हमारे एसएसएमई के लिए है, जो करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन है। जो आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का मजबूत आधार है। यह आर्थिक पैकेज देश के उस श्रमिक, किसान के लिए है, जो हर स्थिति हर मौसम में देशवासियों के लिए दिनरात मेहनत करता है। यह आर्थिक पैकेज हमारे देश के मध्यम वर्ग के लिए है, जो ईमानदारी से टैक्स देता है। देश के विकास में अपना विकास देता है।

वित्त मंत्री देंगी चरणबद्ध ब्योरा
उन्होंने कहा कि यह आर्थिक पैकेज भारत के उद्योग जगत के लिए है, जो भारत के आर्थिक सामर्थ्य को बुलंदी देने के लिए संकल्पित है। पीएम ने कहा, ‘कल (बुधवार) से शुरू कर आने वाले कुछ दिनों तक वित्त मंत्री जी द्वारा आपको आत्मनिर्भर भारत अभियान से प्रेरित आर्थिक पैकेज की विस्तार से जानकारी दी जाएगा। आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए बोल्ड रिफॉर्म की प्रतिबद्धता के साथ देश का आगे बढ़ना जरूरी है।’

6 सालों के सुधार अब काम आ रहे : पीएम
पीएम ने कहा कि आपने महसूस किया होगा कि बीते 6 सालों में जो रिफॉर्म हुए हैं उनके कारण आज संकट के इस समय भारत की व्यवस्थाएं अधिक सक्षम नजर आई हैं, वरना कौन सोच सकता था कि भारत सरकार जो पैसे भेजेगी वो पूरा का पूरा गरीब और किसान की जेब में पहुंच पाएगा। लेकिन यह हुआ। वह भी तब हुआ जब तमाम सरकारी दफ्तर बंद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Double Categories Posts 1

Double Categories Posts 2

Posts Slider