भाला फेंक के खिलाड़ी शिवपाल ने तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया
1 min read- पोटचेफ्सट्रूम (दक्षिण अफ्रीका)। भारत के भाला फेंक के खिलाड़ी शिवपाल सिंह ने यहां एक प्रतियोगिता के दौरान तोक्यो खेलों का क्वालीफाइंग स्तर हासिल करके अपने पहले ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया। स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के बाद 24 साल के शिवपाल तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले भारत के दूसरे भाला फेंक खिलाड़ी हैं।
शिवपाल ने मंगलवार को मैकआर्थर स्टेडियम में एसीएनडब्ल्यू प्रतियोगिता के दौरान अपने पांचवें प्रयास में 85।47 मीटर के स्तर के साथ स्वर्ण पदक जीता और ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। ओलंपिक का क्वालीफाइंग स्तर 85 मीटर है। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने ट्वीट किया, ‘‘शिवपाल सिंह ने दक्षिण अफ्रीका में पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में 85।47 मीटर के प्रयास के साथ तोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।’’ एक अन्य भारतीय अक्षदीप सिंह 75 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रहे। स्पर्धा में चार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।