Mon. May 13th, 2024

विश्व तीरंदाजी ने शर्तों के साथ भारत पर लगा प्रतिबंध हटाया

1 min read

कोलकाता। भारतीय तीरंदाजों की तोक्यो ओलंपिक की तैयारियों को उस समय बल मिला जब इस खेल की वैश्विक संस्था विश्व तीरंदाजी ने भारतीय तीरंदाजी संघ के चुनाव के एक सप्ताह के भीतर गुरुवार को उस पर लगा निलंबन सशर्त हटा दिया ।

प्रतिबंध हटाते हुए विश्व तीरंदाजी ने भारतीय संघ को निर्देश दिया कि वह खिलाड़ियों की सदस्यता को लेकर अपने संविधान में बदलाव करे, संचालन से जुड़े मुद्दों का हल निकाले और रणनीतिक योजना तैयार करे। उसके साथ ही एएआई को इन मुद्दों पर तिमाही प्रति रिपोर्ट देने को भी कहा।

विश्व तीरंदाजी ने एक बयान में कहा,‘‘ विश्व तीरंदाजी ने 18 जनवरी को नयी दिल्ली में हुए चुनाव के बाद भारतीय तीरंदाजी संघ पर लगा निलंबन सशर्त हटा दिया है। कार्यकारी बोर्ड ने यह फैसला किया।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Double Categories Posts 1

Double Categories Posts 2

Posts Slider