Sat. Apr 27th, 2024

आने वाला दशक और गर्म होगा: संयुक्त राष्ट्र

1 min read
  • पिछले दशक में दर्ज किया गया था सर्वाधिक तापमान

जेनेवा| जलवायु परिवर्तन की आशंकाओं से उपजी चिंता को लेकर संयुक्त राष्ट्र के विश्व मौसम संगठन (WMO) के प्रमुख पेटेरी तालस ने एक बयान में कहा, दुर्भाग्यवश वर्ष 2020 में और आने वाले दशकों में मौसम अत्यधिक ठंडा और अत्यधिक गर्म (extreme weather) रहने का अनुमान है|

संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को कहा कि पिछला दशक सर्वाधिक गर्म दर्ज किया गया| संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी कि वर्ष 2020 और आने वाले सालों में उच्च तापमान के कारण मौसम अत्यधिक ठंडा और गर्म रहेगा|

विश्व मौसम विभाग (World Meteorological Organization- WMO) जिसकी जानकारियां प्रमुख अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के डाटा का अध्ययन करने जुटाई गई हैं, इसने यूरोपियन यूनियन के क्लाइमेट मॉनिटर (European Union’s Climate Monitor) के आंकड़ों पर मुहर लगा दी है|

पिछले हफ्ते संस्था ने आंकड़े जारी करते हुए साल 2019 को अभी तक दर्ज किए गए सबसे गर्म सालों में दूसरा सबसे गर्म साल बताया था| इन आंकड़ों के मुताबिक अब तक दर्ज किया गया सबसे गर्म साल 2016 रहा है| वातावरण में ग्रीनहाउस गैसों (greenhouse gases) द्वारा अधिक ऊष्मा सोख लेने के कारण ऐसा होता है|

ऑस्ट्रेलिया की आग
संयुक्त राष्ट्र के विश्व मौसम संगठन (WMO) के प्रमुख पेटेरी तालस ने कहा है कि 2020 भी वहीं से शुरू हो रहा है, जहां पर 2019 खत्म हुआ था| ऐसी घटनाओं के साथ जिनका मौसम और पर्यावरण पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ने वाला है| जाहिर है अपनी इस बात के दौरान पेटेरी तालस ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी हुई आग की ओर इशारा कर रहे थे|

आने वाले वर्षो में मौसम अत्यधिक ठंडा और अत्यधिक गर्म रहेगा
संयुक्त राष्ट्र की इस एजेंसी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय औसत तापमान पिछले पांच सालों (2015-19) और पिछले दस सालों (2010-19) के दौरान अब तक का रिकॉर्ड किया गया सबसे ज्यादा औसत तापमान रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Double Categories Posts 1

Double Categories Posts 2

Posts Slider