Mon. Apr 29th, 2024

भारत समेत दुनिया भर के मुल्कों में क्रिसमस की छटा बिखरी

1 min read

स्पेशल रिपोर्ट

 

ईसा मसीह के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला ” क्रिसमस फेस्टिबल” की तैयारियां अंतिम पड़ाव पर है। योरप, अमेरिक  समेत अधिकांश देशों में “क्रिसमस वीक” के मौके पर सर्दियों की छुट्टियां घोषित हो चुकी है। यह क्रिश्चियन धर्म का सबसे बड़ा त्योहार है । अगर भारत की बात करे तो इसे बड़ा दिन भी कहा जाता है। यहां पर  क्रिसमस का त्योहार अन्य धर्म के लोग भी बड़े चाव से मनाने लगे हैं।

 

इस दिन के लिए विशेष तैयारियां की जाती है।  क्रिसमस ट्री सजाया जाता है, सेंटा क्लॉज की कैप व गिफ्ट्स लाए जाते हैं और बच्चों में बांटे भी जाते हैं। इसीलिए तो कहा जा रहा है कि क्रिसमस का त्योहार विश्वभर में अनेक धर्म के लोगों द्वारा मनाए जाने के कारण सार्वभौमिक त्योहार का रूप ले चुका है।

 

भारत मे अंग्रेजी माध्यम के बढ़ते चलन के बाद अब इन स्कूलों में क्रिसमस पर विशेष तैयारियां की जाती है, बच्चों को क्रिसमस व ईसा मसीह के महत्व के बारे में बताया जाता है और साथ ही सेंटा क्लॉज बनकर बच्चों को गिफ्ट भी बांटे जाते हैं। यह योरप और पश्चात सभ्यता से जुड़ने का एक अच्छा अवसर होता है

क्रिसमस पर कई तरह के आयोजन किये जाते हैं। भारतीय समाज में सीक्रेट सेंटा बनकर एकदूसरे को गिफ्ट देने का प्रचलन सदियों पुराना हैं। कोई सेंटा क्लॉज बनकर जहां सबका मन बहलाता है तो कोई केक आदि काटकर सबका मुंह मीठा करवाता है।

 

इस अवसर पर सभी धर्मों के लोगो द्वारा और कई तरह के सांसकृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं। क्रिसमस एक तरह से ऐसा त्योहार है जो दिल से दिल को जोड़ता है और इसमें धर्म व समुदाय से हटकर मानव मात्र को प्रसन्न करने के उपाय किये जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Double Categories Posts 1

Double Categories Posts 2

Posts Slider