भाजपा का बूथ जनसंपर्क अभियान शुरू
1 min read
- जयपुर। lockdown के दौरान प्रवासी मजदूरों के मसले पर हुई चूक पर आलोचना झेल रही भाजपा ने अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले साल की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को बूथ जनसंपर्क अभियान शुरू किया।
जयपुर शहर में इसकी शुरुआत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने आमेर विधानसभा क्षेत्र से की। उन्होंने आमेर किले के शिला माता मंदिर के दर्शन किए और इलाके के लोगों से से संपर्क कर उन्हें केंद्र की बड़ी योजनाओं के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में विधायक रामलाल शर्मा के साथ आमेर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
अभियान के तहत मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, मालवीय नगर विधायक कालीचरण सर्राफ, जयपुर सांसद रामचरण बोहरा ने भी बूथ संपर्क अभियान की शुरुआत की।