Thu. Apr 25th, 2024

अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन प्रथम

1 min read
  • 30 अप्रैल 1789 को जॉर्ज वॉशिंगटन प्रथम सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए थे। अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन का जन्म 22 फरवरी 1732 को वर्जीनिया में वेस्ट मोरलैंड काउंटी में हुआ।

जॉर्ज वॉशिंगटन प्रथम के पिता का नाम ऑगस्टिन वॉशिंगटन था और मां का नाम मेरी बेल। जब वॉशिंगटन 11 साल के थे तभी उनके पिता की मृत्यु हो गई। पिता की मौत के बाद वॉशिंगटन ने मां का हाथ बंटाना शुरू कर दिया। 27 साल की उम्र में उन्होंने एक विधवा महिला मार्था कस्टिस से शादी की।

4 जुलाई 1776 को स्वतंत्रता की घोषणा के बाद सेकंड कांटिनेंटल कांग्रेस ने वॉशिंगटन को कांटिनेंटल आर्मी का कमांडर बना दिया। 1781 में आर्मी में जनरल के रूप में उन्होंने यॉर्कशायर में कॉर्नवॉलिस को पराजित किया। इस जीत ने अमेरिका से ब्रिटेन के पैर उखाड़ दिए।
ब्रिटिश सेनापति कॉर्नवॉलिस ने आखिरकार यॉर्कटाउन में वॉशिंगटन के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

वॉशिंगटन लोकतंत्र के समर्थक थे। 1789 में राष्ट्रपति चुने जाने के बाद उन्होंने इसी पद पर रहकर दो कार्यकाल पूरे किए। तीसरे टर्म के आग्रह को ठुकराकर वे अपने बागान चले गए, लेकिन 1799 में वे फिर लौटे और उन्होंने सेना के कमांडर इन चीफ का पद संभाला। पद छोड़ने के तीन साल बाद ही 67 साल की उम्र में गले की तकलीफ के बढ़ने से माउंट वर्टन में उनकी मृत्यु हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Double Categories Posts 1

Double Categories Posts 2

Posts Slider